आगरा न्यूज:  एनसीसी की महिला कमांडर बिंग और एनसीसी की छात्राओं ने किया ब्लड डोनेट ।

IMG-20210910-WA0025
Share News

संवाददाता । कपिल चौरसिया

आगरा। जहां एक तरफ डेंगू और वायरल बुखार देश में हाहाकार मचा रहा है वही डेंगू और वायरल बुखार के चलते डेंगू के शिकार बच्चों में ब्लड की कमी के चलते ब्लड की देश में बहुत ज्यादा डिमांड है लेकिन कुछ संस्थाएं समय-समय पर ब्लड कैंपों का आयोजन करते ऐसे मरीज जिनको ब्लड की आवश्यकता होती है । उनकी जान बचाने का कार्य करते हैं इसी कड़ी में एसएन मेडिकल कॉलेज के द्वारा आगरा कॉलेज में ब्लड कैंप का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी की महिला कमांडर बिंग से लेकर एनसीसी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ब्लड डोनेट करके देश के लोगों को यह संदेश दिया कि हमारा एक यूनिट ब्लड किसी की जिंदगी बचा सकता है तो क्यों ना हम ब्लड डोनेट करें । ब्लड कैंप में लगभग 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया ।

Trending News