Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ग्राम कौड़हा रेहुवाखास में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

जनवाद टाइम्स इटावा 1 May 2019
Screenshot_2019-05-01-18-56-48-152_com.google.android.gm
Share News
       
बहराइच 01 मई। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत ग्राम कौड़हा रेहुवाखास मंे श्रमिकों के लाभार्थ विधिक साक्षरता शिविर/सेमिनार/गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव नवनीत कुमार भारती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री भारती ने कहा कि यह सही है कि  किसी भी नामचीन भवन के निर्माण में अपना खून पसीना एक कर देने वाले श्रमिक का नाम उसकी दीवारों पर नहीं लिखा जाता है, लेकिन इससे श्रमिक के महत्व को नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्पादन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी श्रमिक की हर समय और हर मंच पर उचित सम्मान होने से जहाॅ उसकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी तो इससे उसके नियोजक को भी लाभ होगा। श्री भारती ने श्रमिकों को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए उनका आहवान्ह किया कि विधिक रूप से साक्षर हों जिससे अज्ञानता के कारण किसी भी स्तर पर उनका शोषण न हो और वह अपने अधिकारों को प्राप्त करने में किसी दूसरे से पीछे न रह जायें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री भारती ने प्राधिकरण के अधीन संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए श्रमिकों का आहवान्ह किया कि किसी भी प्रकार की विधिक सहायता, परामर्श के लिए अपने आवेदन-पत्र दे सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा तत्परता के साथ श्रमिकों की समस्याओं का निदान कराया जायेगा। श्री भारती ने श्रमिकों का आहवान्ह किया कि विधिक रूप से साक्षर होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और जब भी अपने अधिकारों की बात करें तो अपने कर्तव्यों को कतई नज़र अंदाज़ न करें, ऐसा करने से उनके सामने कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को यह भी बताया गया कि आगामी 13 जुलाई 2019 को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। सभी वादकारीगण इस आयोजन का भरपूर लाभ उठायें।

Post navigation

Previous: ख्वान ग्वाइडो पर तख्ता पलट का आरोप-वेनेज़ुएला
Next: पुलिस बल ने किया वल्नरेबुल व क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का भ्रमण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0002~2
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 26 July 2026
IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.