Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बैंक ऑफ बड़ौदा का कैशियर 14,34,000 रूपए लेकर फरार, गबन का मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स 18 November 2019
IMG_20191118_195447
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कोतवाली इलाके के हर्षनगर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर बैंक से 14 लाख 34 हजार 567 रूपए लेकर फरार हो गए है।
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कैशियर के खिलाफ शाखा प्रबंधक ने 14 लाख 34 हजार 567 रुपए गबन करने की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक कैशियर बैंक

IMG 20191118 195447

से रूपए लेकर गायब हो गया है जिसकी रिर्पोट दर्ज कराने के बाद नौरंगाबाद चैकी प्रभारी हरी वर्मा को जांच दी गई हैै। बैंक अधिकारियों ने जो रिर्पोट दी है उसके मुताबिक कैशियर बगैर बताए काउंटर छोड़ कर गायब हो गए। बैंक प्रंबधक अनिल कुमार ने बताया कि शाम को कैश का मिलान किया तो रकम कम पाई गई। सीसीटीवी के फुटेज में भी कैशियर को जेब में नोट की गड्डी रखते हुए पाया गया। बैंक की इस शाखा में करीब 16 कर्मचारी हैं। इनमें नगर के ही शिवा कालोनी निवासी संतोष कुमार पुत्र जयराम कैशियर है। 15 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे कैशियर संतोष कुमार बगैर कैश बंद कराए चले गए थे। उसे फोन कर पूछा गया कि तो दस मिनट में आने की बात कही लेकिन वह नहीं आए।
मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए दूसरे कर्मचारी से स्टाफ की मौजूदगी में कैश की गणना की गई। 14 लाख 34 हजार 567 रुपये कम पाए गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि काउंटर पर लेन देन की रकम का मिलान कराया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 14 लाख 34 हजार 576 रुपये और हेड कैशियर के गायब होने की जांच विजिलेंस को सौंपी जा सकती है। शाखा के बैंक प्रबंधन ने क्लोजिंग के समय कैश चेक किया तो पता चला कि 14 लाख 34 हजार 576 रुपये कम हैं। बैंक ने अपने अन्य खातों से कैश मिलान कर खातों की ऑनलाइन क्लोजिंग कर दी लेकिन रकम कब और कैसे गायब हुई, पता नहीं चल सका।

Post navigation

Previous: चलो गांव की ओर ग्रुप एवम् बुद्धिस्ट फाउंडेशन फेडरेशन बीएफएफ का नशा उनमूलन ,नशाखोरी के विरुद्ध बढ़ता कदम
Next: उत्तर भारत के प्रसिद्ध मेले के अंतिम पड़ाव में उमड़ी भीड़, बटेश्वर पुलिस चौकी प्रभारी के छूटे पसीने

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.