Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ दो सगी बहनों की सई में मिली लाश हत्या आत्म हत्या के बीच उलझी गुत्थी, मृतका एमबी एकेडमी अष्टभुजा नगर की छात्रा मौके पर पहुंचे एसपी, एडीसनल एसपी, सीओ लालगंज घुइसरनाथ धाम

जनवाद टाइम्स 4 December 2019
IMG_20191204_211423
Share News
       

संवाददाता गुलाबचंद गौतम : प्रतापगढ़ दो सगी बहनों की सई में मिली लाश हत्या आत्म हत्या के बीच उलझी गुत्थी मृतका एमबी एकेडमी अष्टभुजा नगर की थी छात्रा मौके पर एसपी, एडीसनल एसपी, सीओ लालगंज घुइसरनाथ धाम । सांगीपुर थाना क्षेत्र के घुइसरनाथ धाम के समीप कुम्भापुर गांव के बगल सईनदी में दो सगी बहनों की लाश को पुलिस ने बरामद किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के चकबंद तोड़

IMG 20191204 211423

निवासी सुभाष रावत की 18 वर्षीया पुत्री अंजली व 14 वर्षीया पुत्री शिवानी कल दिन से पैंट स्कर्ट पहने गायब हुई थी। दोनों की लाश आज सुबह सई नदी में

IMG 20191204 211406

उतराते दिखी तो ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सांगीपुर को सूचना दी। दोनों बहनों के हांथ एक दूजे से बंधे हुए हैं। सूचना पर मृतका के चाचा मौके पर पंहुचे और शव की शिनाख्त की। बताया दोनों लड़कियां कल शाम से घर फोन कर बचाने की गुहार लगा रही थी। स्थानीय पुलिस को सूचना दी किंतु कुछ नही हुआ। लड़कियां एमबी एकेडमी अष्टभुजा नगर की छात्रा थी। लोगों की

IMG 20191204 211446

जुबान पर तरह तरह की चर्चाएं हैं। मृतका के चाचा हत्या किये जाने की बात कर रहें हैं तो वहीं दोनों का हांथ आपस में बंधा होने से आत्म हत्या भी माना जा रहा है।

आशंका यह भी है कि कहीं परिवारजनों ने तो हत्या कर आत्महत्या साबित करने का प्रयास तो नही किया है। वैसे घटना की सुई मृतका की सौतेली मां की ओर भी जा रही है ।दूसरी ओर मृतका के पिता भी मौके पर नही पंहुचे। फिलहाल सच्चाई का पता पुलिस के खुलासे के बाद ही लगेगा। पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके की जांच कर रहे हैं। जांच तमाम सवाल है कि लड़कियों की अगर हत्या की गई है तो लाश सई नदी में कहाँ फेंकी गई। अनुमान है कि घुइसरनाथ से लेकर पिचूरा घाट के बीच सई नदी में फेंकी गई होगी कारण कि नदी में पानी का बहाव कम है ऐसे में दूर से लाश बह कर मौके पर पहुंचने का सवाल ही नही उठता और आत्महत्या है तो भी आसपास की घटना हो सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के नवर्निवाचित हुए सदस्य गण
Next: रानीगंज प्रतापगढ़ माँ बाराही देवी धाम महोत्सव के तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने ट्रामा सेन्टर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीगंज का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.