Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

रानीगंज प्रतापगढ़ माँ बाराही देवी धाम महोत्सव के तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने ट्रामा सेन्टर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीगंज का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 4 December 2019
IMG_20191204_214551
Share News
       

संवाददाता गुलाब चन्द गौतम : रानीगंज प्रतापगढ़ माँ बाराही देवी धाम महोत्सव के तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने ट्रामा सेन्टर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीगंज का किया निरीक्षण।

IMG 20191204 214639

विधानसभा क्षेत्र रानीगंज अवस्थित माँ बाराही देवी धाम महोत्सव के तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आज माँ बाराही देवी धाम स्थल का निरीक्षण किया। माँ बाराही देवी महोत्सव दिनांक 07 दिसम्बर व 08 दिसम्बर 2019 को मनाया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने माँ बाराही देवी धाम के बगल सई नदी के तट पर बनी सीढ़ी पर सोलर लाईट लगाने के निर्देश दिये,

IMG 20191204 214551

साथ ही सीढ़ियों की साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर करने हेतु ए0डी0ओ0 पंचायत को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के अगल-बगल जो भी झाड़ियां है उसे तत्काल काटकर हटाने के निर्देश दिये। उन्होने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन हेतु तैयार किये जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने माँ बाराही देवी धाम स्थल पर आने वाली सड़क को गड्ढामुक्त करने व तीव्र गति से मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, आमजन मानस के बैठने की व्यवस्था आदि विभिन्न पहलुओं के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी रानीगंज से जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने ए0डी0ओ0 पंचायत को निर्देशित करते हुये कहा कि माँ बाराही देवी धाम महोत्सव दो दिवसीय है और इसमें प्रत्येक दिन जहां-जहां पर भी कूड़ा-करकट इकट्ठा हो उसे तुरन्त हटवा दें और साफ-सफाई की व्यवस्था बराबर बनी रहे जिससे माँ बाराही देवी धाम महोत्सव स्वच्छ एवं सुन्दर दिखे। 

IMG 20191204 215332

जिलाधिकारी ने ट्रामा सेन्टर रानीगंज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रामा सेन्टर के सामने जो उबड़-खाबड़ स्थिति में है उसका समतलीकरण कराने हेतु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीगंज का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य गेट के सामने बरामदे में खाली जगह पर तीमारदार एवं मरीज के बैठने हेतु कुर्सी आदि की व्यवस्था कराने हेतु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर

IMG 20191204 214616

पालिका बेल्हा ने कटरा चौराहे से लेकर विकास भवन के सड़कों के दोनो तरफ अवैध रूप से पटरी पर रखी गयी दुकानों एवं किये गये अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया गया।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ दो सगी बहनों की सई में मिली लाश हत्या आत्म हत्या के बीच उलझी गुत्थी, मृतका एमबी एकेडमी अष्टभुजा नगर की छात्रा मौके पर पहुंचे एसपी, एडीसनल एसपी, सीओ लालगंज घुइसरनाथ धाम
Next: प्रतापगढ़ के चकबन तोड़ गांव की दो सगी बहनो की निर्मम हत्या के विरोध में चलो गांव की ओर ग्रुप एवम् बुद्धिस्ट फाउंडेशन फेडरेशन तथा अन्य सामाजिक संगठनो द्वारा संयोजक केडी गौतम के नेतृत्व में जुलूश व धरना प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.