विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, 251 पौधे लगाए गए

IMG-20260607-WA0015
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकड़, वैशाली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ आदर्श कोचिंग सेंटर, चकसिकंदर द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत कुल 251 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

IMG 20260607 WA0015

कार्यक्रम में कोचिंग संस्थान के संचालक रवि सर एवं गुड्डु सर के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सुमित सर, अवधेश सर, दुर्गा सर, आशीष सर, विकास सर सहित कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए समाज से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और संतुलित बनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वस्थ वातावरण मिल सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Trending News