Bihar News : बैकुंठपुर पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच

IMG-20260607-WA0009
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकड़, वैशाली

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठपुर पंचायत भवन परिसर में स्थानीय सरपंच अमरेंद्र कुमार शंकर के सहयोग तथा रेमेडी अस्पताल के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रेमेडी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने लगभग 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

सरपंच अमरेंद्र कुमार शंकर ने बताया कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं चिकित्सीय पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण, वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाना है।

IMG 20260607 WA0009 scaled

शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा रक्तचाप (बीपी), शुगर, शारीरिक वजन, हीमोग्लोबिन, रक्त एवं मूत्र जांच की गई। साथ ही आंख, दांत, नाक-कान-गला, हड्डी तथा स्त्री रोग संबंधी विशेषज्ञों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज आसान और कम खर्चीला हो सके।

इस अवसर पर अमरनाथ शर्मा उर्फ तारक सिंह, प्रहलाद सिंह, ब्रजमोहन कुमार सिंह, राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News