Agra News : डीपीएस आगरा में संपन्न हुई 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप 2026, एशिया पैसिफिक कप के लिए खिलाड़ियों का चयन

IMG-20260606-WA0074
Share News

संवाददाता : प्रताप सिंह आजाद

आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) आगरा में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप एवं पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप-2026 का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया।

विद्यालय के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 जून तक ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन (AIDA) के सहयोग से किया गया।

IMG 20260606 WA0074 scaled

प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से आए करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य डार्ट्स खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना था। डीपीएस आगरा के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में पुरस्कार हासिल किए।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर मंगोलिया में आयोजित होने वाले एशिया पैसिफिक कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। चयनित खिलाड़ियों में आर्यन साहू, हनु पवन देव मनहास, पुषण कुमार सेन, महिमा गौतम, नीलोफर अंजुम, गगनदीप कौर, नेहा गौतम, मुस्कान कुमारी कुशवाह, शैलेश कुमार, तमीम रहमान, सुमित रक्षित, राखी, काजल राजपूत और आशु वर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

IMG 20260606 WA0073 scaled

समापन समारोह में भारतीय रेल विभाग अंडर-23 टीम के मुख्य कोच कृष्णकांत उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मिस इंडिया 2021 साइनी सरकार विशिष्ट अतिथि रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के. पाण्डे तथा ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन के सचिव प्रशांत साह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रमुख परिणाम

युवा बालिका एकल: काजल राजपूत (विजेता), राखी (उपविजेता)
युवा बालक एकल: हनु पवन देव मनहास (विजेता), आशु वर्मा (उपविजेता)
मिश्रित युगल: आर्यन साहू एवं नेहा गौतम (विजेता)
महिला युगल: महिमा गौतम एवं नेहा गौतम (विजेता)
पुरुष युगल: आर्यन साहू एवं शैलेश कुमार (विजेता)
वयोवृद्ध एकल: एल्विस माइकल जैक्सन (विजेता), राम कुमार सिसोदिया (उपविजेता)
महिला एकल: मुस्कान कुमारी कुशवाह (विजेता)

IMG 20260606 WA0106 scaled

मास्टर्स वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में तमीम रहमान, पुषण कुमार सेन, आर्यन साहू, दीप शॉ, गगनदीप कौर, निधि जैन और नीलोफर अंजुम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजन युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीपीएस आगरा का यह आयोजन खेल प्रतिभाओं के विकास और प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ।

Trending News