Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

हमें भी समानता से जीने का अधिकार है- सोनिया संत कबीर नगर

जनवाद टाइम्स 11 October 2020
IMG_20201011_195424
Share News
       

हमें भी समानता से जीने का अधिकार है- सोनिया

Sonia Sant Kabir Nagar

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है और इसकी शुरुआत सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2011 को प्रस्ताव पारित करके 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी । इस दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण तथा उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान करना, और बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है तथा उनके मानवाधिकारों की पूर्ति में मदद करना है ।

प्राचीन काल से ही महिलाओं का सम्मान किया जाता है लेकिन समय बदलने के साथ साथ महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदलती चली गई जिससे बाल विवाह ,दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, जैसी समस्याए समाज में उत्पन्न होने लगी और आए दिन यौन शोषण, दुष्कर्म, गैंगरेप या हत्या की खबरें सामने आने लगी हैं । आज दुनिया भर में बेटियों के प्रति समाज का दोहरा पन दिखता है । बालिकाओं को आज भी शिक्षा, पोषण, चिकित्सा, मानवाधिकार ,कानूनी अधिकार से वंचित रखा जाता है।
लड़कियों को उनके तमाम अधिकार देने और बालिका सम्मान के प्रति दुनिया को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है आज भी बालिकाए हैं अपने हक के लिए लड़ रही हैं । चांद तक पहुंच चुकी दुनिया में बालिकाओं की खिलखिला हट आज भी अपेक्षित हैं । अपने खिलखिला हट से सभी को खुशी देने वाली लड़कियां आज भी खुद अपनी खुशी से महरून है। आज भी य ह अभाव तथा उपेक्षा का शिकार हो रही हैं गरीबी तथा रूढ़िवादिता के चलते बालिकाओं को स्कूल नहीं भेजा जाता है। प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी यह प्राथमिक शिक्षा से आगे नहीं बढ़ पाती हैं और कम उम्र में इनकी शादी कर दी जाती हैं या फिर इन्हें शादी करने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।
बहुत सारी लड़कियां गरीबी में जी रही हैं । लड़कियों को उचित शिक्षा मुहैया नहीं हो पा रही है और दुनिया में हर 3 में से एक लड़की शिक्षा से वंचित हैं । लड़कियां भेदभाव का शिकार है आज भी दुनिया के कई हिस्सों में बाल विवाह के मामले सामने आते हैं और इसको लेकर कानून भी बनाए गए हैं , लेकिन इस कुरीति को खत्म करने के लिए पिछड़ेपन, गरीबी जैसे कारणों को भी दूर करना होगा ।
हर जगह अपना योगदान करने वाली और हर चुनौतियों का सामना करने वाली लड़कियों को उनके अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाने उनके सहयोग के लिए दुनिया को जागरूकता उत्पन्न किए जाने की आवश्यकता है । बालिकाओं के मुद्दे पर विचार करके उनकी भलाई की ओर सक्रिय कदम बढ़ाना, गरीबी, संघर्ष ,शोषण ,भेदभाव का शिकार होती लड़कियों को शिक्षा और उनके सपनों को पूरा करने के लिए कदम उठाने पर ध्यान केंद्रित करना बहुत आवश्यक है।
महिला सशक्तिकरण तथा उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना चाहिए ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वह खुद सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें साथ ही दुनिया भर में लड़कियों के साथ होने वाली लैंगिक असमानता को खत्म करने के बारे में भी जागरूकता उत्पन्न करने की आवश्यकता है। आज लड़कियां बाहर ही नहीं बल्कि घर में भीतर भी भेदभाव ,घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है। इसलिए लड़कियों को शिक्षित करना हमारा प्रथम उत्तर दायित्व है और नैतिक जिम्मेदारी भी शिक्षा से ही लड़कियां ना सिर्फ शिक्षित होती हैं , बल्कि उनके अंतर आत्मविश्वास भी उत्पन्न होता है और वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं साथ ही यह गरीबी दूर करने में भी सहायक होती हैं।

वर्तमान पीढ़ी की लड़कियां कार्यक्षेत्र की दुनिया में प्रवेश करने की तैयारी कर रही हैं जो कि नवाचार तथा स्वचालन से बदल रही हैं । विकासशील देशों में रहने वाले 90% से अधिक लोग अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं। इससे कम वेतन या वेतन ना मिलना दुर्व्यवहार तथा महिलाओं के साथ शोषण समान्य है ।वर्तमान में सीखने के अवसरों का विस्तार, नए मार्गों की रूपरेखा और वैश्विक समुदाय को इस बात पर पुनर्विचार करने के लिए कहना कि कार्य क्षेत्र में संसार में सिर्फ बदलाव के लिए उन्हें हमें तैयार किया जाना चाहिए इसके बारे में सोचने का समय है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर की शिक्षिका सोनिया ने बताया कि किशोरियों ना केवल महत्वपूर्ण निर्णयात्मक वर्षों के दौरान, बल्कि महिलाओं के परिपक्व होने के दौरान भी सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ जीवन का अधिकार है यदि किशोरावस्था के दौरान उन्हें सहयोग किया जाए तो वह वर्तमान की सशक्त बालिका, और भविष्य की कार्यकर्ता, माता, उद्यमी, परामर्शदाता, परिवारिक मुखिया ,तथा विभिन्न क्षेत्रों में ,राजनीतिक नेताओं के रूप में दोनों स्तरों पर विश्व को बदलने का सामर्थ विकसित कर सकती हैं ।

Post navigation

Previous: Vaishali News: एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील।
Next: Etawah News: समाजवादी पार्टी ने बड़ी धूम-धाम से मनाई जयंती

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026

Latest News

  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.