Bihar News : वैशाली के शिक्षकों का तुर्की प्रशिक्षण केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

IMG-20261012-WA0003
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर (वैशाली)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, तुर्की में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के शैक्षणिक ज्ञान, शिक्षण कौशल एवं कार्यक्षमता को विकसित करना था, ताकि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर और प्रभावी शिक्षा प्रदान की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षण केंद्र स्थित सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य सुमन कुमारी ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक है। इससे उनके ज्ञान और शिक्षण कौशल में वृद्धि होती है तथा वे विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षा दे सकते हैं।

IMG 20261012 WA0003

प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग अपने-अपने विद्यालयों में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से सीखी गई नई विधियों को शिक्षण कार्य में शामिल करने से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक सरल, प्रभावी और रुचिकर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर राजापाकर प्रखंड से प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक राजकुमार राय ने प्राचार्य सुमन कुमारी सहित प्रशिक्षण से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को विकसित करने में भी मदद मिलती है।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके बाद उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

IMG 20261012 WA0002

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक राजकुमार राय, मोहम्मद दिलशेर, मणिकांत कुमार, मोहम्मद परवेज, रोशन कुमार, रामदयाल यादव, प्रफुल्ला चंद्र, अजीत कुमार, प्रभाकर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रश्मि प्रिया, अनिल कुमार, हरिऔद् कुमार, कुमारी संगीता सिंह, तुफैल आजाद, निशा कुमारी, प्रिंस कुमार, रमेश चंद्र, राधिका कुमारी, सदैव कुमार, धर्मेंद्र कुमार और वकील कुमार सहित वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं ज्ञान को अपने-अपने विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया। साथ ही बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Trending News