Bihar News :राजापाकर के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, मिले

IMG-20261012-WA0008
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर (वैशाली)। शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, तुर्की, मुजफ्फरपुर में राजापाकर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के शैक्षणिक ज्ञान, शिक्षण कौशल और कार्यक्षमता को विकसित करना था, ताकि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर एवं प्रभावी शिक्षा प्रदान की जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रशिक्षण केंद्र स्थित सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य सुमन कुमारी ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ज्ञान और कौशल में निरंतर वृद्धि आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं कौशल का उपयोग विद्यालयों में बच्चों के बेहतर शिक्षण-अधिगम के लिए किया जाना चाहिए।

IMG 20261012 WA0004 scaled

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को अपने शिक्षण कार्य में अपनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजापाकर प्रखंड से आए शिक्षक राजकुमार राय ने प्राचार्य सुमन कुमारी सहित प्रशिक्षण से जुड़े सभी पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को समृद्ध करने के साथ-साथ शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, रोचक और उपयोगी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यक्रम के समापन के बाद सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके बाद उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

IMG 20261012 WA0005 scaled

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकुमार राय, मोहम्मद दिलशेर, मणिकांत कुमार, मोहम्मद परवेज, रोशन कुमार, रामदयाल यादव, प्रफुल्ला चंद्र, अजीत कुमार, प्रभाकर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रश्मि प्रिया, अनिल कुमार, हरिऔद् कुमार, कुमारी संगीता सिंह, तुफैल आजाद, निशा कुमारी, प्रिंस कुमार, रमेश चंद्र, राधिका कुमारी, सदैव कुमार, धर्मेंद्र कुमार और वकील कुमार सहित वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभवों को अपने-अपने विद्यालयों में लागू करने तथा बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

Trending News