Vaishali News: दो पक्षो के बीच हूए विवाद मे आधा दर्जन लोग घायल

IMG-20201109-WA0037
Share News

 

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।लालगंज-लगभग डेढ कट्टा जमीन को लेकर दो पक्षो के बीच हूए विवाद मे आधा दर्जन लोग घायल हो ग्ए।जिन्हें रेफरल अस्पताल लालगंज मे भर्ती कराया गया।जहां सभी का इलाज चल रहा है।घटना मानिकपुर पकड़ी गांव की है।जहां के त्रिपाठी ब्रजभूषण शर्मा और देवनाथ साह के बीच डेढ कठा जमीन को लेकर दोनो के बीच कहासुनी शुरू हो गई।दोनो के बीच हू्ई मारपीट मे एक पक्ष के त्रिपाठी ब्रजभूषण शर्म,त्रिवेदी ब्रजबिहारी शर्मा, आशुतोष त्रिपाठी घायल हूए जबकि दूसरे पक्ष से सुनील कुमार साह,देवनाथ प्रसाद साह,चंद्रभूषण साह घायल हो ग्ए।घटना के संबंध मे त्रिपाठी ब्रजभूषण शर्मा का कहना है कि उनके निजी जमीन मे देवनाथ साह के परिवार वाले पानी बहाते है और मना करने पर मारपीट करने लगे।वही दूसरे पक्ष के देवनाथ साह का कहना है कि त्रिपाठी ब्रजभूषण शर्म जमीन देने के नाम पर पैसा ले चुके है।और जब रजिस्ट्री करने को कहा गया तो मारपीट करने लगे।घटना के संबंध मे दोनो पक्षो ने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस जाँचपड़ताल मे जुट गई है।

 

Trending News