Vaishali News : पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई गयी

Vaishali News: The birth anniversary of the first female teacher Savitribai Phule was celebrated
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : हाजीपुर वैशाली।महुँआ अनुमंडल क्षेत्र के छौड़ाही पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्दालय ताल सेहान परिसर मे अम्बेदकर विकास मंच के बैनर तले रविवार को साबित्रीबाई फूले के 190वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

Vaishali News: The birth anniversary of the first female teacher Savitribai Phule was celebrated

मौके पर उपस्थित अतिथियों सहित अन्य लोगो ने सावित्री वाई फूले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हूए अम्बेदकर विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर कुमुद ने कार्यक्रम के अध्क्षीय संबोधन मे कहा की सावित्रीबाई फूले भारत के पहली महिला शिक्षिका थी।अपनी छोटी जीवनकाल मे दबे कुचले अछुत बालिकाओं के पठन पाठन के लिए विद्दालय खुलवाने सहित अनेक मह्त्वपूर्ण कार्य किया।उनके जयंती पर

हमे उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।वही अपने संबोधन मे अम्बेदकर विकास मंच के प्रदेश सचिव रमेश रजक कार्यक्रम के संचालक पंकज किशोर,भीम आर्मी के समता प्रकाश भारती,रंजीत वैद्द,नितीश कुशवाहा, पप्पू रजक,चन्द्र मोहन,समरेश कुमार,रवि भूषण,राम नरेश सहित अन्य वक्ताओं के साथ सभा का संचालन कर रहे मंच के प्रासासनिक पदाधिकारियों शिक्षक दिनेश राम ने कहा की नारी मुक्ति की प्रणेता सावित्रीबाई फूले बालिकाओं की शिक्षा की पुरजोर समर्थन थी।

 

You may have missed