Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती व जाति-तोड़क सामूहिक भोज आयोजित 

जनवाद टाइम्स 3 January 2021
First female teacher Savitribai Phule's birth anniversary and caste-token mass feast organized
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार : अम्बेडकर नगर जिले के बिधानसभा आलापुर क्षेत्र के निकट विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर नौजवान भारत सभा द्वारा नथमलपुर हेठरिया गाँव में सभा कर जाति-तोड़क सामूहिक भोज आयोजित किया गया।

First female teacher Savitribai Phule's birth anniversary and caste-token mass feast organized

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत क्रान्तिकारी गीत ‘अभी लड़ाई जारी है’ से की गई।संचालन कर रहे आयोजक मित्रसेन ने बताया कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को सतारा ज़िले के नायगांव में हुआ था पहले ब्राह्मणवादी ताकतों से वैर मोल लेकर पुणे के भिडे वाडा में सावित्री बाई और ज्योतिराव फुले ने लड़कियों के लिए स्कूल खोला था।मुख्य अतिथि ने कहा मनुस्मृति के अघोषित शिक्षाबन्दी कानून के विरूद्ध यह जोरदार विद्रोह था। इस संघर्ष के दौरान उन पर पत्थर, गोबर, मिट्टी तक फेंके गये पर सावित्रीबाई ने शिक्षा का महत्वपूर्ण कार्य बिना रूके किया।

First female teacher Savitribai Phule's birth anniversary and caste-token mass feast organized

नौजवान भारत सभा के बिन्द्रेश ने कहा कि आज शिक्षा का पहले के मुकाबले ज्यादा प्रसार हुआ है। पर फिर भी व्यापक गरीब आबादी आज भी वंचित है और दलित उसमें भी अतिवंचित हैं। स्वतंत्रता के बाद 1991 की निजीकरण, उदारीकरण की नीतियों के बाद तो उसे पूरी तरह बाजार में लाकर छोड़ दिया है।

सरकारी स्कूलों की दुव्र्यवस्था व निजी स्कूलों व विश्वविद्यालयों के मनमाने नियमों व अत्यधिक आर्थिक शोषण के कारण पहले ही दूर रही शिक्षा सामान्य गरीबों की क्षमता से बाहर चली गयी है। स्वतंत्रता के 73 साल बाद भी साक्षरता सिर्फ 64 प्रतिशत पहुँची है उच्च शिक्षा के दरवाजे सिर्फ अमीरों के लिए खुले हैं। मोदी सरकार की नयी शिक्षा नीति ने शिक्षा के रहे-सहे जनवादी चरित्र का भी गला-घोंट दिया है। अनिवार्य शिक्षा, छात्रवृत्तियां व आरक्षणआज एक बार फिर से गरीबों व विशेषकर दलितों व अन्य वंचित तबकों से आने वालों पर नयी शिक्षाबन्दी लागू हो गयी है नयी शिक्षाबन्दी को तोड़ने के लिए सभी गरीबों-मेहनतकशों की एकजुटता का आह्वान कर सबके लिए निःशुल्क शिक्षा का संघर्ष हमें आगे बढ़ाना होगा।सभा को कमलेश मौर्य राहुल, योगेंद्र निराला आदिलोगों ने सम्बोधित किया ।सामूहिक भोज में रामधनी, रेहान, श्यामबोध प्रशांत पांडेय हरिप्रसाद यादव इमरान खान ,आशिक अली, हवलदार, प्रेमचन्द, चन्दन, अंतिमा, अंजू,पुरुषोत्तम, रमेश रंजन, किशन आकाश अजीत सहित सैकड़ों लोग शामिल रहें।

Post navigation

Previous: Vaishsli News : बिजली के शाँट सर्किट से लगी आग मकान जलकर राख
Next: Vaishali News : पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई गयी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.