Vaishali News : बोलोरो बाईक की टक्कर मे एक व्यक्ति की मौत, दूसरा बुरी तरह जख्मी

IMG-20210101-WA0044
Share News

संवाददाता-राजेंद्र कुमार हाजीपुर वैशाली।गोरौल थाना क्षेत्र के कटहारा ओपी अंतर्गत बकसामा चौक स्थित नहर के पास महुँआ मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग मे एक तेज रफ्तार बोलोरो की टक्कर से बाईक सवार की मौत,वही दूसरा व्यक्ति बुरी तरह जख्मी, दोनो को स्थानीय लोगो की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेहराकला ले जाया गया।

IMG 20210101 WA0044

जहां के चिकित्सक डाक्टर सौजय कुमार ने एक व्यक्ति मुकेश कुमार को मृत घोषित किया तथा दूसरे जख्मी राजकुमार पासवान को हालत नाजुक देखते हूए अनुमंडलीय अस्पताल महुँआ रेफर किया गया।बोलोरो चालक गाड़ी लेकर फरार बताया गया।वही स्थानीय लोगो ने बति कि मृतक व्यक्ति चेहराकला गाऔव निवासी अयोध्या राय के पुत्र मुकेश कुमार जो ननिहाल मे रहता था।

जख्मी व्यक्ति राजकुमार पासवान बिदुपुर थाना क्षेक्ष के धोबौली गांव निवासी अर्जून पासवान का पुत्र बताया गया।जो गोरौल के बकसामा पंचायत के रसुलपुर गंगटी गांव निवासी तुलसी पासवान के दामाद बताई गई। जो तुलसी पासवान के पुत्र न होने के कारण यहाँ रहकर परिवार का भरण पोषण करता था।मृतक को कटहारा ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ दिया गया।

 

You may have missed