Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनपद प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार की भव्य एवं भावभीनी विदाई

जनवाद टाइम्स 1 January 2021
Grand and emotional farewell to District Collector Dr. Rupesh Kumar in Pratapgarh district
Share News
       

गुलाब चन्द्र गौतम : प्रतापगढ़ निवर्तमान जिलाधिकारी ने प्रतापगढ़ के अपने कार्यकाल को बहुत ही सराहनीय बताया साथ ही अधिकारियों के प्रति आभार भी जताया जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की आज कैम्प कार्यालय के सभागार में भव्य एवं भावभीनी विदाई की गयी।

Grand and emotional farewell to District Collector Dr. Rupesh Kumar in Pratapgarh district

इस अवसर पर कैम्प कार्यालय के सभागार में सभी अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यकाल की भूरि-भूरि सराहना करते हुये कहा कि जनपद में जिलाधिकारी का कार्यकाल सदैव याद किया जाता रहेगा। निर्वाचन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर जिलाधिकारी ने जिस प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुये आसन्न समस्याओं का समाधान किया जिसके कारण कोई भी समस्या जनपद के समक्ष उत्पन्न नही हुई यह उनके उत्कृष्ट कार्यकाल का प्रमाण रहा है कि सारे अधिकारियों ने एक उत्कृष्ट टीम भावना के साथ कार्य करते हुये अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन किया और जिलाधिकारी महोदय का हर स्तर पर सहयोग और मागदर्शन प्राप्त होता रहा, वह मुखिया तो थे ही किन्तु ऐसा लगा कि परिवार का एक महत्वपूर्ण सदस्य जिसकी प्रशासनिक क्षमता का लोग लोहा मानते रहे है आज स्थानान्तरण के फलस्वरूप हम सभी से विदा हो रहे है।

सरकारी सेवा की यह नियति है कि एक निश्चित कार्यकाल के पश्चात् अन्यत्र तैनाती के जनपद पर जाना पड़ता है।

Grand and emotional farewell to District Collector Dr. Rupesh Kumar in Pratapgarh district

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने निवर्तमान जिलाधिकारी के प्रशासनिक कौशल की सराहना करते हुये कहा कि प्रदेश में एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी की छवि प्रदेश में स्थापित हुई है।

हम सभी की ईश्वर से यही प्रार्थना है कि जिलाधिकारी जिस भी पद पर रहे व उनके तैनाती का कोई भी स्थान हो वह अपनी प्रशासनिक कौशल का जलवा विखेरते रहेगें।
भावुक मुद्रा में निवर्तमान जिलाधिकारी ने प्रतापगढ़ जनपद के अपने कार्यकाल के दौरान साथी अधिकारियों, कर्मचारियों, अन्य विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों, जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, समाज सेवियों, व्यापार मण्डल व अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया और आश्वासन भी दिया कि वे जहां भी रहेगें प्रतापगढ़ के अपने कार्यकाल को सदैव स्मरण करते रहेगें। उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं को संचालन करना, शान्ति व्यवस्था की समस्याओं को बखूबी हैण्डल करना यह अपने आप में बहुत कठिन काम था और एक जिलाधिकारी में कितने भी प्रशासनिक कार्य की कुशलता हो लेकिन एक अच्छी टीम न हो तो वह कुछ भी नही कर सकता जो कुछ भी हम लोगों ने यहां कार्य करने मे सफलता हासिल की है उन सबका श्रेय मैं अपनी पूरी टीम को देता हूँ।

निवर्तमान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सरकारी नियम कानून की परिधि में रहकर आमजनता को अधिकतम राहत पहुॅचाना ही हमारा दायित्व है। हमारे कार्यो में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तत्परता आवश्यक है।

इस विदाई के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, उप कृषि निदेशक डा0 रघुराज सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं समाजसेवी ने निवर्तमान जिलाधिकारी की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुये उनके गतिशील व्यक्तित्व के विभिन्न पहुलओं की खुले मन से सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य ने किया। इस दौरान पी0डी0 डीआरडीए रामचन्द्र शर्मा, डीसी मनरेगा अजय पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Vaishali News : बोलोरो बाईक की टक्कर मे एक व्यक्ति की मौत, दूसरा बुरी तरह जख्मी
Next: मेरठ न्यूज: कड़ी ठंड में भी अलर्ट रहे ट्रैफिक पुलिस/थाना पुलिस कर्मी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.