Vaishali News: दबंगई से रास्ता कब्जाने के विवाद मे मारपीट कर गला दबाकर वृद्ध की हत्या।

IMG-20201213-WA0037
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र के रविवार की सुबह घर के दरबाजे के सामने से दबंगई से रास्ता लेने के विवाद मे मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर देने वाला मामला सामने आया है।हत्याकांड मे मृतक की पहचान सिवरी गांव निवासी स्व सुन्दर राम के 70वर्षीय पुत्र विपत राम के रूप मे हू्ई।मामले मे मृतक के परिजनों ने बताया कि बगल के पड़ोसी द्बारा जबरदस्ती दरबाजे के सामने से दबंगई से कब्जा कर रास्ता बनाने का दबाव पहले से ही दिया जा रहा था।जिसमे पहले भी मारपीट की जा चूकी है।रविवार की सुबह दरबाजे पर अजीत राम पूरे परिवार के साथ लाठी डंडे से लैश होकर मारपीट करते हूए विपत राम की गला दबाकर हत्या कर दी गई।मामले मे घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे मे लेकर कागजी कारवाई करते हूए पोस्टमार्टम मे भेज दिया।हत्या से गांव मे तनाव बना हूआ है।वही मामले मे पुलिस जाऔच पड़ताल कर रही है।

Trending News