Vaishali News: किशोरी बालिकाओं को मासिक स्वच्छ ता प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया-सृष्टि कुमारी।

IMG-20201202-WA0021
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के खानपुर पकड़ी पंचायत के चक बिहारी कल्टु चौक के निकट बुद्धवार को फंडामेंटल आँफ साइंस इस्टीटयूट के किशोरी बालिकाओं को मासिक स्वच्छता प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया गया है।प्रशिक्षिका सृष्टि कुमारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को वयक्ति गत स्वच्छता के महत्व को बताते हूए कहा कि हमारा जीवन तभी स्वास्थ्य होगा जब हम अपने शरीर को स्वच्छ रखेगे।शरीरीक बनावट के अनुसार महिला और पुरूष मे भिन्नता है,किशोरावस्था के दौरान लड़को और लड़कियों के शरीर मे हार्मोन परिवर्तन शुरू होता है।इसी दौरान लड़कियों के शरीर मे मासिक धर्म शुरू होता है,ये मातृत्व की पहली सीढी है।अभी भी समाज मे इसको लेकर बहुत सी भ्रांति है,इस दौरान स्वच्छता का पालन नही करने की वजह से क्ई तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है,इस दौरान80प्रतिभागियों के बीच पैड व सैनिटाइजर वितरण किया गया है।इस मौके पर आगा खान ग्राम समर्थन भारत के मास्टर ट्रेन र संतोष कुमार पांणडेय ने बताया कि पूरे प्रखंड मे 200 बच्ची को इस विषय पर प्रशिक्षित किया जाएगा।सुलतानपुर खजवता के संस्थापक राहुल सर उपस्थित दिखे।

Trending News