Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एस.डी. इण्टर कालेज के विद्यार्थियों में फेसमास्क वितरित कर किया कोरोना से जागरूक।

जनवाद टाइम्स 2 December 2020
FB_IMG_1606909613880
Share News
       

संवाददाता गुलशन कुमार

इटावा: सर्दी के मौसम में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण पुनः अपना प्रकोप दिखाने लगा है इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी इटावा के पदाधिकारियों ने शहर के प्राचीन सनातन धर्म इण्टर कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापको को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये फेस मास्क और बार-बार हाथ धोने के लिये साबुन वितरित किये।

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आकाशदीप जैन बेटू ने बताया रेडक्रॉस सोसायटी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये कॉलेजो में जाकर विद्यार्थियों एवं अध्यापको के बीच जाकर ‘मुँह पर मास्क, देह की दूरी- कोरोना बचाव हेतु जरूरी’ अभियान चला रही है उन्होंने विद्यार्थियों को बताया मास्क का उपयोग करने बार बार साबुन से हाथ धोने, साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने सोशल डिस्टेन्स बनाये रखने एवं भीड़़ भाड़़ वाले स्थानों से दूर रहने से ही इस महामारी से बचा जा सकता है। कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापको को मास्क के प्रयोग एवं साबुन से बार बार हाथ धोने सहित सोशल डिस्टेंस का पालन करने की शपथ दिलाते हुये कहा सर्दी, खाँसी, सिर दर्द, सांस की तकलीफ होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे।

इस दौरान रेडक्रॉस वित्त समिति कोडीनेटर कुश गुप्ता, स्वास्थ्य समिति कोडीनेटर डॉ.आशीष दीक्षित, कार्यसमिति सदस्य प्रशान्त दीक्षित, रक्तदान समिति कोडीनेटर अभय कुमार, कॉलेज के अध्यापक अजय भदौरिया, सुशील कुमार द्विवेदी, परम कुमार यादव, आलोक विधोलिया, अखिलेश बाबू आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: पत्रकार की नृशंश हत्या पर मौन जुलूस निकाल ज्ञापन सौंपाया गया।
Next: Vaishali News: किशोरी बालिकाओं को मासिक स्वच्छ ता प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया-सृष्टि कुमारी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.