संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : हाजीपुर वैशाली राजापाकर मे हू्ई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक वैशाली जिला भारतीय जनता पार्टी द्बारा कार्यकर्ता अभिनंदन सह किसान चौपाल को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के बभनी कोठी स्थित बीपीएस आईटीआई के परिसर मे बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पातेपुर के विधायक लखेनद्र पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिह कुशवाहा मौजूद थे।बेठक को संबोधित करते हूए विधी श्री पासवान ने कहा कि विपक्ष द्बारा किसानों को बरगलाया जा रहा है।जिसे किसान भली भांति समझते है।विपक्ष के नेता किसानों को बरगलाकर प्रायोजित आंदोलन कर रहे है किन्तु देश का किसान विपक्ष के इस साजिश को भलि भांति अवगत हो गये है।देश के युवा किसानों का देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मे अटूट विश्वास है।
जनता का विश्वास है कि देश का समेकित विकास राजग शासन मे ही संभव है।जिलाध्यक्ष रमेश सिह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं हमारे संगठन की पूंजी है।कार्यकर्ता की ही देन है कि आज अपनी पार्टी विश्व कि सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और केन्द्र के अलावा देश के लगभग19राज्य मे भाजपा नीत राजग सरकार है।
कार्यकर्ताओं ने स्ंगठन का माध बढाया है।संगठन व सरकार कार्यकर्ताओं के सम्मान का ख्याल रखेगी।बैठक मे मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनिन्द्र नाथ सिह, पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार सोरभ,स़जय सिह,अभय सिह,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।