Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: गंडक नदी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मोटरबोट व ड्रोन की मदद से 200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, नाव जब्त

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0015
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर, वैशाली। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत उत्पाद विभाग, हाजीपुर ने गुरुवार को गंडक नदी के दियारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान शराब से लदी एक नाव को भी जब्त किया गया। कार्रवाई मोटरबोट एवं ड्रोन की सहायता से चलाए गए विशेष नदी गश्ती एवं छापेमारी अभियान के दौरान की गई।

IMG 20260723 WA0015

जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा हाजीपुर से लालगंज दियारा क्षेत्र तक गंडक नदी में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध देसी शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम मोटरबोट से नदी गश्ती कर रही थी। इसी दौरान गंडक नदी में एक संदिग्ध नाव तेज गति से जाती हुई दिखाई दी। संदेह होने पर विभागीय टीम ने मोटरबोट से उसका पीछा कर नाव को रोक लिया।

तलाशी के दौरान नाव में रखे तीन गैलनों एवं दो प्लास्टिक बोरों से करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ नाव को भी विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब के स्रोत तथा तस्करी में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। दियारा क्षेत्रों तथा नदी मार्गों पर मोटरबोट, ड्रोन एवं अन्य आधुनिक संसाधनों की सहायता से नियमित निगरानी और छापेमारी की जा रही है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल उत्पाद विभाग अथवा स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि बिहार में शराबबंदी कानून का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Post navigation

Previous: बेतिया समाचार: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने की भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
Next: Bihar News: टीबी मुक्त भारत अभियान में वैशाली ने बनाया नया कीर्तिमान, फूड बास्केट वितरण और निवारक दवा उपलब्ध कराने में राज्य में प्रथम स्थान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0026
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0023
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी
  • Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah
  • Bihar News: प्रस्तावित बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम-2026 का ब्रज मोहन दास महाविद्यालय शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.