Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया समाचार: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने की भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260722-WA0014(1)
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिम चंपारण।

बेतिया/बैरिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट सरैया वार्ड संख्या-2 में सगे भाई द्वारा अपने ही भाई की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

IMG 20260722 WA00141

मृतक की पहचान रहमतुल्लाह मियां के पुत्र इब्राहिम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, इब्राहिम और उसके सगे भाई के बीच मोटरसाइकिल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को इस विवाद की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच परिवार के अधिकांश सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपित भाई घर में घुसा और इब्राहिम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में इब्राहिम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन जब तक उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।

मृतक के परिजनों ने सगे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
Next: Bihar News: गंडक नदी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मोटरबोट व ड्रोन की मदद से 200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, नाव जब्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0026
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0023
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी
  • Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah
  • Bihar News: प्रस्तावित बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम-2026 का ब्रज मोहन दास महाविद्यालय शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.