Uttar Pradesh : जनपद प्रतापगढ़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

IMG_20200618_151638
Share News

 

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ । रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर में करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। आनन-फानन में घरवाले युवक को लेकर अस्पताल भागे।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

IMG 20200618 151638

थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा (22) पुत्र राम कुमार विश्वकर्मा आज गुरुवार की सुबह छत पर सो कर 9:30 बजे नीचे उतर रहा था !सीढ़ी पर लगे रेलिंग मे अचानक करंट आ गया और वह नीचे गिर पड़ा।करंट की चपेट में आकर धर्मेंद्र चीखा तो परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया।तब तक युवक झुलस चुका था। आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए।जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर हुआ है बुरा हाल।

 

Trending News