Uttar Pradesh : अनलॉक 0.1 की शुरुआत होते है यूपी में बदमाश सक्रिय ,संभल में पशु तस्करों और पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर गिरफ़्तार

IMG_20200604_141736
Share News

 

भूपेंद्र सिंह संभल। अनलॉक 1 की शुरुआत होते है यूपी में बदमाश सक्रिय हो गए हैं जहां यूपी के संभल में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गयी जिसमे मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ़्तार कर लिया ।

बीओ–अनलॉक 1 की शुरुआत होते ही संभल में पशु तस्कर सक्रिय हो गए जहां मुखबिर की सूचना पर थाना हयातनगर पुलिस ने पशु तस्करों की बोलेरो कार को रोक लिया जिसके बाद पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बोलेरो कार लेकर वहां से फरार । पुलिस ने तुरंत हयातनगर क्षेत्र के वबेना में बदमाशों की घेराबंदी की जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू होने लगी । वहीं जिले के मुख्यालय पर क्राइम मीटिंग ले रहा है जिले के एसपी को जैसे ही सूचना लगी तो तुरंत पुलिस महकमे में खलबली मच गई और एएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।

IMG 20200604 141736

जिसके बाद एक पशु तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी राहुल भी घायल हो गया जिसके बाद घायल पशु तस्कर और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पशु तस्कर के फरार दो साथियों की तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है । पकड़े गए पशु तस्कर की पहचान मारूफ के नाम से हुई है ।

 

Trending News