Uttar Pradesh : शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने काली पट्टी बांध कर किया आक्रोश व्यक्त किया

IMG_20200519_191244
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : इटावा आज मंगलवार को शिक्षक कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में आयोजित काला दिवस जनपद के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर मनाया गया शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया सरकार की शिक्षक कर्मचारी विरोधी मानसिकता के खिलाफ जिसमें सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भक्तों में कटौती की है आक्रोश व्यक्त किया और नहीं मानने पर इससे भी कठोर कदम उठाने का संकल्प लिया ।

IMG 20200519 191256

मूल्यांकन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर जिला मंत्री विपिन कुमार राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कश्यप सनातन धर्म इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर कुलदीप कुमार की अगुवाई में विरोध स्वरूप काला दिवस मनाया गया ।

IMG 20200519 191244

संगठन के प्रांतीय मंत्री श्री शिव कुमार गुप्ता प्रांतीय सदस्य इंद्र कुमार पांडे अरविंद कैथवास आदि के मार्गदर्शन में विरोध प्रकट किया गया उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला मंत्री विपिन कुमार ने बताया की एक और सरकार 20 लाख करोड़ की विशेष पैकेज मुहैया करा रही है दूसरी ओर वहीं शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में कटौती कर रही है जो कि पूर्ण रूप से असंवैधानिक एवं अमानवीय है सरकार को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करना होगा अन्यथा की स्थिति में शिक्षक कर्मचारी मजबूरन इससे भी कठोर कदम उठाने का संकल्प लेंगे l

Trending News