Uttar Pradesh : जनपद प्रतापगढ़ में थाना फतनपुर क्षेत्र में प्रेमी युवक को जिन्दा जलाया , 02 अभियुक्त गिरफ्तार, मौके पर पहुंचे एडीजी जोन प्रयागराज श्री प्रेम प्रकाश 

IMG_20200602_115050
Share News

संवाददाता गुलाब चंद्र गौतम । रानीगंज प्रतापगढ़ कल दिनांक 01/06/2020 को रात्रि लगभग 8:00 बजे थाना फतनपुर पुलिस को यह सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के भुजैनी ग्राम में एक लड़के को पेड़ में बांधकर जिन्दा जला दिया गया। इस सूचना पर थानाध्यक्ष फतनपुर पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन व ग्रामीणो ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और पुलिस की 02 बोलेरो गाड़ी को भी आग लगा दिया।

IMG 20200602 115143

पुलिस अधीक्षक प्रतागपढ़ व अन्य अधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर जाकर जांच की गयी तो पाया गया कि पुरानी रंजीश को लेकर वादी श्री रणविजय पटेल पुत्र भगेलूराम पटेल नि0 भुजैनी थाना फतनपुर प्रतापगढ़ के लड़के अम्बिका प्रसाद पटेल उम्र 22 वर्ष को, गांव के ही हरिशंकर, शुभम, राममिलन व गांव के अन्य लोगों द्वारा पेड से बांधकर जिन्दा जलाकर मार दिया दिया गया।

IMG 20200602 115050

जिसके संबंध में थाना फतनपुर प्रतापगढ़ में मु0अ0सं0-87/2020 धारा 302/201 भादवि उक्त आरोपीगण के विरुद्ध पंजीकृत कर 02 अभियुक्त हरिशंकर व शुभम पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य अभियुक्तों के भी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल लाया गया है, घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद है, कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

नामित/गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण : 

1. हरिशंकर पुत्र मेवालाल नि0 भुजैनी थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ । (गिरफ्तार)
2. शुभम पटेल पुत्र समर बहादुर नि0 भुजैनी थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़। (गिरफ्तार)
3. राम मिलन पुत्र विजय बहादुर नि0गण भुजैनी थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
व अन्य लोग समस्त नि0गण भुजैनी थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।

Trending News