Uttar Pradesh : कानपुर पुलिसकर्मियों हत्याकांड: आरोपी विकास दुबे के भाई और मामा को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढ़ेर

Kanpur Police Murder Case
Share News

 

कानपुर पुलिसकर्मियों हत्याकांड: आरोपी विकास दुबे के भाई और मामा को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढ़ेर

दिलीप कुमार । यूपी के कानपुर में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीओ और शिवराजपुर एसओ सहित सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हाे गए।
आधी रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर छत और खिड़कियों से फायरिंग की गई। इस घटना मे कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल भी है। शुक्रवार सुबह तक जारी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे के दो रिश्तेदार को ढेर कर दिया है। जिन्हें विकास दुबे का मामा और चचेराभाई बताया जा रहा है।

Kanpur Police Murder Case

◆ आसपास के इन जिलों की सीमाएं सील

पुलिस ने कानपुर मंडल के कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया की सभी सीमाएं सील कर दी हैं। अपराधी विकास के घर को चारों तरफ पुलिस तैनात कर दिया गया है। वहीं फॉरेंसिंक टीमें भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची है।पूरे कानपुर मंडल की सभी सीमाओँ पर सघन चेकिंग की जा रही है।

◆ कानपुर देहात से विकास दुबे के जीजा को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना के बाद शुक्रवार सुबह शिवली पुलिस ने विकास दुबे के बहनोई दिनेश तिवारी को हिरासत में ले लिया है। उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनेश व उनके परिवार के लोगों की गतिविधियों को पुलिस ने चेक किया।

Trending News