Uttar Pradesh : जिलाधिकारी इटावा का स्वच्छ भारत मिशन के लिए मीटिंग का आयोजन

IMG_20200603_204101
Share News

 

दिलीप कुमार : इटावा जिलाधिकारी जे.बी.सिंह ने आज जिले के सभी आलाधिकारियों एवं मुख्य पदाधिकारियों के साथ विकास भवन के ऑडिटोरियम हाल में मीटिंग की इस आयोजित मीटिंग में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी ,जिला स्वच्छता समिति की बैठक में समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले में फैली कोरोना महामारी के वचाव में दिशा निर्देश भी दिए।

IMG 20200603 204101

जिला अधिकारी ने जिले में मौजूद कोरोना मरीजों की हालात के लिए उचित किये जाने वाले प्रयासों को सराहा और जिले में बने हॉटस्पॉट इलाकों में किसी भी प्रकार की गतिविधियों को पूर्ण विराम लगाना भी तय हो उसके लिए उचित कार्यवाही प्रयोग में लायी जाए।

IMG 20200603 204124

जिला अधिकारी महोदय ने जनपद वासियो से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगो घरों में ही रहें और यदी आप किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना हो तो आप मुँह पर मास्क और सोशल डिस्टनसिंग के साथ समय समय पर हाथो को सेनिटाइज जरूर करते रहे।
इस मीटिंग में जिलाधिकारी जे बी सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी आर राजा गणपति तथा जिला सीएमओ इत्यादि मौजूद रहें।

Trending News