Uttar Pradesh : चीनी समान का किया बहिष्कार, चीनी राष्ट्रपति का किया पुतला दहन

चीनी राष्ट्रपति का किया पुतला दहन
Share News

 

महेंद्र बाबू इटावा । समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी द्वारा स्थानीय पचराहा पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया। वहीं पचराहा पर गलवान घाटी में चीन द्वारा किये गए हमले में हुए भारत के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाने के साथ चाइना सामग्री का भी बहिष्कार किया। सभी ने चीने सामग्री न खरीदने का संकल्प लिया।

boycott of Chinese goods

भारत चीन सीमा पर चीनी सेना द्वारा गलवान घाटी में देश के 20 वीर जवानों को कायरना पूर्ण ढंग से हमला करने के विरोध में पूरे देश में रोष व्याप्त है जिसके चलते आज समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में आज अपने निवास अकालगंज तिराहा से पचराहा तक शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पचराहा पर सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया और पुतले के साथ साथ चीनी वस्तुओं का भी दहन किया गया।

चीनी राष्ट्रपति का किया पुतला दहन

सपा नेताओं कार्यकर्तओं ने पुतला दहन करते हुए चीन राष्ट्रपति व चीनी सेना के मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए।वसीम चौधरी और उनके साथियों ने शहीदो की शहादत पर रोष जताते हुए चीनी वस्तुओं की आयात पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से मांग की है। और देश के नागरिकों से भी अपील की है चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया जाए।
इस मौके पर एडवोकेट वसीम अंसारी, शमीम अंसारी, पूर्व सभासद शारिक अंसारी, सलाम कुरैशी, असलम खान, मु० शहबाज, आकिब, लल्ला भाई, नवी आलम, ताहिर, आदि लोग मौजूद रहे।

Trending News