मेरठ न्यूज: मिशनशक्ति के अन्तर्गत स्कूली छात्र/छात्राओं को बालअपराध महिलाअपराध साइबरक्राइम के विषय में जागरूक किया गया।

IMG-20210325-WA0002
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्र के आदेशानुसार क्षेत्र में महिलाओं व छात्र छात्राओं को की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। थाना प्रभारी कंकरखेड़ा जी प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन मे अपने ऑफिस में छात्र छात्राओं व अध्यापिकाओं क माता पिता के साथ मिलकर बैठक की। जिसमे उन्होंने आज के समाज में चल रहे माहौल को देखते हुए विशेष दिशा निर्देश दिए। उसमे थाना प्रभारी कंकरखेड़ा जी ने बताया कि कैसे आज के माहौल में महिलाओं को कैसे अपनी नारी शक्ति का परिचय देना होगा। ओर छात्र छात्राओं को भी अपने साहस का परिचय देना होगा। उन्होने कहा कि आज कल समाज में जैसे कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं व बच्चों ओर छात्र छात्राओं के प्रति क्राइम की संरचना करते रहते हैं। उनको हानि पहुंचाने के लिए कुछ ना कुछ नए नए तरीके इस्तेमाल करते रहते हैं। उनकी इस घटना से बचने व उनको सबक सिखाने के लिए उनको नारी शक्ति का ज्ञान करवाया। ताकि कोई भी असामाजिक तत्व महिलाओं व बच्चो व छात्र छात्राओं को नुक्सान ना पहुंचा सके।

You may have missed