Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में धान क्रय व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई 

जनवाद टाइम्स 24 December 2021
प्रयागराज न्यूज : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में धान क्रय व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई 
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत धान क्रय व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें मंडल के 312 क्रय केंद्रों पर हो रहे धान क्रय संबंधित समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

IMG 20211224 WA0005

बैठक में मंडलायुक्त ने जनपद वार धान क्रय लक्ष्य एवं खरीद की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 37 प्रतिशत क्रय किए जाने पर, पंजीकृत किसानों के सापेक्ष सत्यापित किसानों की संख्या कम पाए जाने पर तथा किसानों को टोकन देने के बावजूद भी कई केंद्रों पर धान तौल हेतु उन्हें प्रतीक्षा कराए जाने पर खासी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को इन कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

 

 

IMG 20211224 WA0006

मंडल के कुछ क्रय केंद्रों पर तौल एवं पेमेंट संबंधित अनियमितताओं की शिकायतें पाए जाने पर उन्होंने अपर आयुक्त प्रथम एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रयागराज को एक टीम गठित कर शिकायतों के निस्तारण हेतु फील्ड इंक्वायरी कर उनके समक्ष आख्या प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि यदि इंक्वायरी के दौरान किसी भी क्रय केंद्र में तौल एवं पेमेंट संबंधित अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत एफ आई आर कराई जाए। मंडलायुक्त ने धान का क्रय टोकन के आधार पर ही कराने एवं किसी भी दशा में बिचौलियों को घुसने से रोकना सुनिश्चित करने को भी कहा है।

 

 

प्रयागराज न्यूज : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में धान क्रय व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई 

धान क्रय हेतु केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता में कमी पाए जाने पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों पर खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी हाल में किसानों से बोरे नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया की लक्ष हेतु बोरों की आवश्यकता का आंकलन कर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित कराना केंद्र प्रभारियों की जिम्मेवारी है अतः वे अपनी आवश्यकता का आंकलन कर बोरों की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित कराएं।

 

प्रयागराज न्यूज : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में धान क्रय व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई 

विगत बैठक में नए क्रय केंद्रों की जानकारी सभी जनपदीय एवं मंडलीय वेबसाइटों पर अपलोड कराने के दिए गए निर्देश के क्रम में उन्होंने जिन भी वेब साइट्स में अभी तक
संबंधित नोडल अधिकारी के नाम और फोन नंबर के साथ सूची अपलोड नहीं हो पाई है उसे शीघ्र अपलोड कराने को कहा है।

बैठक में अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह, संभागीय खाद्य नियंत्रक, उपनिदेशक मंडी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों, चुनाव खर्चों एवं रैली किये जाने वाले स्थलों के संदर्भ में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
Next: Prayagraj News :नेहरु युवा केंद्र प्रयागराज के तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम हेतु बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.