बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में दो घर पूरी तरह से हुए जलकर राख

बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में दो घर पूरी तरह से हूई जलकर राख
Share News

नवीन कुमार संवाददाता हाजीपुर वैशाली : बिदुपुर थाना क्षेत्र के नान्हकचक गांव में मंगलवार की दोपहर बाद बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गया,इस अगलगी की घटना में दोनों घरों में रखे बर्तन कपड़ा फर्नीचर आदि बुरी तरह से जलकर बर्बाद हो गए आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में दो घर पूरी तरह से हूई जलकर राख

जानकारी के अनुसार इस अगलगी की घटना में नान्हकचक गांव निवासी स्वर्गीय दुखन राय के पुत्र प्रभु लाल राय के मकान का तीन कमरा सहित भुसकौल एवं उनके पड़ोसी ऋषि देव राय के पुत्र मुकेश राय घर भी जलकर राख में तब्दील हो गया बाद में बीजेपी मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी,सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंचा एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया हलांकि इस अगलगी की घटना में जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है।

Trending News