Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0007
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग दो वर्ष पूर्व तक थाना परिसर में एक छोटी दमकल गाड़ी उपलब्ध रहती थी, जिससे क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल अग्निशमन कार्य शुरू कर दिया जाता था। बड़ी आग लगने की स्थिति में महुआ से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई जाती थीं।

IMG 20260612 WA0007

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले छोटी दमकल गाड़ी यहां से वापस ले ली गई थी, लेकिन आज तक दूसरी गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके कारण प्रखंड क्षेत्र में छोटी-छोटी आगजनी की घटनाओं में भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि छोटी दमकल गाड़ी रहने पर राजापाकर थाना से तुरंत वाहन घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया जाता था, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता था। वर्तमान में महुआ से दमकल गाड़ी आने में समय लग जाता है, जिससे आग से होने वाला नुकसान बढ़ जाता है।

इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में लिखित एवं मौखिक रूप से प्रखंड और जिला प्रशासन से दमकल गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की जाती रही है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

हाल के दिनों में भीषण गर्मी के दौरान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। लोगों का कहना है कि यदि राजापाकर में दमकल गाड़ी उपलब्ध होती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य ताप सिंह ने बताया कि अग्निशमन गाड़ी की उपलब्धता के लिए अनुमंडल एवं जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। वहीं राजापाकर थानाध्यक्ष ने भी बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध होने पर आम लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
Next: Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.