Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग दो वर्ष पूर्व तक थाना परिसर में एक छोटी दमकल गाड़ी उपलब्ध रहती थी, जिससे क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन कार्य शुरू कर दिया जाता था। बड़ी आग लगने की स्थिति में महुआ से अतिरिक्त दमकल गाड़ी मंगाई जाती थी।
लोगों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले छोटी दमकल गाड़ी यहां से वापस ले ली गई थी, लेकिन उसके बाद से अब तक दूसरी गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके कारण प्रखंड क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटी दमकल गाड़ी रहने पर राजापाकर थाना से तुरंत वाहन घटनास्थल के लिए भेज दिया जाता था, जिससे आग पर शीघ्र काबू पा लिया जाता था। वर्तमान में महुआ से दमकल गाड़ी आने में समय लग जाता है, जिससे आग से होने वाले नुकसान में वृद्धि हो जाती है।
इस संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लिखित और मौखिक रूप से प्रशासन से दमकल गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की जाती रही है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
भीषण गर्मी के दौरान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। लोगों का कहना है कि यदि राजापाकर में दमकल गाड़ी उपलब्ध होती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य ताप सिंह ने बताया कि अग्निशमन गाड़ी की उपलब्धता के लिए अनुमंडल एवं जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। वहीं राजापाकर थानाध्यक्ष ने भी बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध होने पर आम लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
Next: Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.