Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिम चंपारण।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में 11 जून 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3300 किलोग्राम जावा गुड़ तथा 280 लीटर अवैध चुलाई शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

IMG 20260612 WA0011

उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन और स्निफर डॉग की सहायता से पिपरासी, अमवा मझार, नौरंगिया तथा मदनपुर जंगल सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धनहा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उसके बैग और वाहन की डिक्की से 18 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। वहीं पिपरासी थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति के ठिकाने से 4 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई।

उत्पाद विभाग की लगातार कार्रवाई के तहत बेतिया, नरकटियागंज, बगहा एवं रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।

Post navigation

Previous: Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.