Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

गरीबों के मसीहा मदर टेरेसा के रास्ता पर चलने का लिया संकल्प-शिक्षिका सोनिया

जनवाद टाइम्स 26 August 2021
गरीबों के मसीहा मदर टेरेसा के रास्ता पर चलने का लिया संकल्प-शिक्षिका सोनिया
Share News
       

गरीबों के मसीहा मदर टेरेसा के रास्ता पर चलने का लिया संकल्प-शिक्षिका सोनिया

गरीबों के मसीहा मदर टेरेसा के रास्ता पर चलने का लिया संकल्प-शिक्षिका सोनिया

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने बच्चो को मदर टेरेसा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सबको मानवता की राह पर चलकर मानवता के प्रति योगदान देकर उनका जन्मदिन मनाया जाता है। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 मेसेडोनिया देश के एक अलबेनियाई परिवार में हुआ था। मदर टेरेसा एक कैथोलिक नन थी। 18 साल तक अल्बेनिया में रहने के बाद व आयरलैंड चली गई। फिर 1929 में भारत में आकर अपना पूरा जीवन बेसहारा, असहाय गरीब लोगों के सेवा भाव में गुजारा। मदर टेरेसा का परिवार एक अच्छी आर्थिक स्थिति वाला था।

मदर टेरेसा का असली नाम एग्नेश था। उन्होंने अपना नाम त्याग कर टेरेसा नाम चुना। मदर टेरेसा ने 18 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था और सिर्फ घर ही नहीं देश भी छोड़ दिया था। मदर टेरेसा को भगवान का संदेश मिला की इस देश में सबसे गरीब , असहाय, मजलूम,लोगों की मदद करने हैं तो उन्होंने नर्सिंग कोर्स किया इसके बाद लोगों की मदद में जुट गई।

मदर टेरेसा जब से सेवा के क्षेत्र में आए तो उन्होंने सबसे पहले अपनी ड्रेस को बदलकर साड़ी कर ली ताकि लोगों के बीच में आसानी से रह पाए। उन्होंने सबसे पहले आसान जीवन जीने की आदत डाली। ओर उन्हे झोपड़ी में रहना पड़ा और भीख मांग कर उन्होंने लोगों को पेट भरा कोढ़,फ्लेग,आदि जैसी बीमारियों के मरीजों की मदद की।

मदर टेरेसा ने 1948 में भारत की नागरिकता ली और 17 अक्टूबर सन 1979 मैं उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया और सन 1980 में भारत का सबसे सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मदर टेरेसा के द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए एक मिसाल है। मदर टेरेसा वास्तव में मानवता ,प्रेम ,और शांति की दूत थी। उनका विश्वास था कि दुनिया में सारी बुराइयां व्यक्ति से ही पैदा होती है।

अगर व्यक्ति में प्रेम भरा होगा तो घर में प्रेम होगा और तभी समाज में प्रेम एवं शांति का वातावरण होगा ओर तभी विश्व शांति का सपना साकार होगा ।उनका संदेश था कि हमें एक दूसरे से इस तरह से प्रेम करना चाहिए जैसे ईश्वर हम सब से करता है तभी हम विश्व में, अपने देश में ,अपने घर में, अपने हृदय में ,शांति बना सकते हैं। उनके जीवन और दर्शन के प्रकाश में हमें अपने आपको परखना होगा और अपने कर्तव्यों को समझना होगा। तभी हम उस महामानव की जयंती मनाने की सच्ची पात्रता हासिल करेंगे।

सोनिया ने कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलकर मानव सेवा का संकल्प लेती हूं कि मानव सेवा ही सबसे अच्छी सेवा है। इस दुनिया में मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं।

Post navigation

Previous: Bihar news दिन दयाल नगर से बलुआ रेता जा रही 19 लोगो से भरी नाव पलटी
Next: Bihar news भाकपा माले जिला कमिटी बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.