Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आज से दो दिन चलेंगी तेज हवाएं, जानें कब बन रहे बारिश के आसार, पड़ सकते हैं ओले

जनवाद टाइम्स इटावा 18 May 2023
Strong winds will blow for two days from today, know when there are chances of rain, hail may fall

Strong winds will blow for two days from today, know when there are chances of rain, hail may fall

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता: मनोज कुमार राजौरिया

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय है। ऐसे में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन तेज हवाएं चलेंगी। बादलों की आवाजाही भी संभावित है। इस बीच तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग नेआगामी 22 व 23 मई को बुंदेलखंड, पश्चिमी व मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की सम्भावना है। इसके बाद 25, 26 व 27 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कुछ अंचलों में ओले भी पड़ सकते हैं। बाकी अन्य अंचलों में मौसम साफ रहने की सम्भावना है,मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए तेज सतही हवाओं का एलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

बुधवार को हल्की धुंध के बावजूद धूप ने अपना असर दिखाया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 41.7 दर्ज किया गया। न्यूनतम तामपान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी 59 फीसदी से अधिक रहने की वजह से गर्मी के साथ उमस ने भी परेशान किया। आद्रता अधिक होने पर कूलर पंखे पसीना सुखा पाने में नाकाफी साबित हो रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव की समीक्षा के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी सपा, बूथों को करेगी मजबूत
Next: डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश को बताया ‘पराजय का धनी’, एक और हार की अग्रिम बधाई दी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.