मेरठ न्यूज: कोविड 19 के चलते फाजलपुर की गलियों में पैर रहा सन्नाटा

IMG-20210420-WA0002
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार कोविड 19 के चलते मरीजों की संख्या में अधिकता आने के कारण सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो। और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दूरी बनाए रखे। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान शुरू किया। मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार सभी थानाध्यक्षों ने व उनकी पुलिस टीम ने जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है उसका चालान काटा जाएगा। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन की सख्ती के कारण थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का फाजलपुर गांव जो भीड़ से भरा रहता था। आज वो सुनसान दिखाई दे रहा है। दो चार लोगो की आवा जावी दिखाई दे रही हैं। जानता भी सरकार का और प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है। व अपने परिवार के साथ सुरक्षा को लेकर अपने घर में बैठे हैं।

You may have missed