Agra news श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम, पंडित गरिमा किशोरी जी ने किया कथा वाचन

Share News

आगरा।
विधा नगर, बोदला रोड स्थित रंग महल बैंकट हॉल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर आज का वातावरण भक्तिमय और भावविभोर बना रहा। कथा वाचन श्री वृंदावन धाम से पधारी पंडित गरिमा किशोरी जी के मुखारविंद से हुआ।

आज की कथा में शुकदेव जन्म, परीक्षित श्राप तथा अन्य पवित्र प्रसंगों का अत्यंत सुंदर और भावनात्मक वर्णन किया गया। उपस्थित भक्तगणों ने कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य माना।

IMG 20251024 WA0461

कथा पांडाल में भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भजन संगीतकार बलवीर सिंह बल्लो ने मधुर-मधुर भजन सुनाकर सभी भक्तों को आनंदित किया।

पूरे पांडाल में “हरे कृष्णा, हरे राम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
नानक राम मानवानी, गंगा देवी श्याम भोजवानी, चांदनी भोजवानी, महादेव हिरवानी, सुनील मानवानी, अशोक ग्रोवर, लालचंद मोटवानी, राजा सुखनानी, लता देवी, विजय आसवानी, कपिल लालवानी, ललित, लखन, भारती, चेतना, पलक, कोमल, महक, हिताक्षी, राधिका, कशिश, अल्का, कपिल लालवानी, मनोज तीर्थंनी, जीवतराम आदि श्रद्धालु।

Trending News