Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 

IMG-20260618-WA0066
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा। विश्व योग सप्ताह, 2026 के अंतर्गत श्री विष्णुहारीपुरम स्थित सरोज वृद्धाश्रम ,इटावा में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, इटावा द्वारा आयोजित योगाभ्यास के क्रम में जिला प्रशासन की तरफ से योग प्रशिक्षक डॉ आशीष त्रिपाठी एवं डॉ राहुल तिवारी द्वारा वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को सुबह विभिन्न सूक्ष्म योग के साथ साथ प्राणायाम और सामूहिक हास्य योगा भी कराया गया।

IMG 20260618 WA0074

बुजुर्गों ने बताया कि,वे रोज ही नियम से योगाभ्यास करते रहते है और उन्हें बढ़ती उम्र के स्वास्थ्य संबंधी विकारों में बहुत ज्यादा आराम मिलता है और इससे वे बेहद ही अच्छा महसूस है। इसलिए सभी बुजुर्गों को रोज ही प्राणायाम के साथ अन्य सूक्ष्म योग करने के साथ नियमित टहलना भी चाहिए ।

इस अवसर पर सरोज वृद्धाश्रम इटावा का समस्त स्टाफ भी योग सप्ताह के योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

Trending News