Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज़ :  विजय दिवस भारतवर्ष के लिए विजय उत्सव के समान – सुबोध गुप्ता

जनवाद टाइम्स 16 December 2021
IMG-20211216-WA0058
Share News
       

भूपेंद्र सिंह संवाददाता
संभल हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने विजय दिवस को विजय उत्सव के रूप में मनाते हुए भारत माता का पूजन किया,मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाईं।

 

IMG 20211216 WA0058बहजोई रोड पर स्थित सुभाष ट्रांसपोर्ट में हिंदू जागृति मंच की बैठक संपन्न हुई जिसमें सदस्यों ने 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान पर हिंदुस्तान की सबसे बड़ी जीत का जश्न मनाया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया, पूजन किया और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशियां साझा कीं।

 

संभल न्यूज़ :  विजय दिवस भारतवर्ष के लिए विजय उत्सव के समान - सुबोध गुप्ताइस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष चरन सिंह भारती ने कहा कि 3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने युद्ध छेड़ने की हिमाकत तो कर दी लेकिन भारतीय सेना का सामना ना कर सका और महज 13 दिन के अंदर 16 दिसंबर को पूर्वी पाकिस्तान सदा सदा के लिए अलग होकर बांग्लादेश बन गया। इसमें भारतीय सेना के जांवाजो की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
सुबोध कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिमी पाकिस्तान पूर्वी पाकिस्तान पर जिस तरह अत्याचार करता था। सालों से कड़ा संघर्ष रहता था। लेकिन भारतवर्ष का स्वभाव है अन्याय और शोषण करने वालों से लड़ना। हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को 3 दिसंबर से 16 दिसंबर तक धूल चटाते हुए पाकिस्तान के 93000 युद्ध बंदी बनाए। पाकिस्तान के जनरल नियाजी ने घुटने टेक कर पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया। भारत के राजनीतिक नेतृत्व ने पाकिस्तान की गलती को माफ करते हुए युद्ध बंदियों को माफ करके स्वतंत्र कर दिया। यह भारत की सबसे बड़ी जीत थी। बांग्लादेश को पाकिस्तानी अत्याचारों से सदा सदा के लिए मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि यह साधारण विजय दिवस नहीं बल्कि विजय उत्सव के रूप में प्रत्येक भारतीय को मनाना चाहिए।

 

संभल न्यूज़ :  विजय दिवस भारतवर्ष के लिए विजय उत्सव के समान - सुबोध गुप्ताबैठक में विष्णु कुमार, अरुण कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, शलभ रस्तोगी, नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमल कांत तिवारी, निखिल शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा, मुन्ना सक्सेना, आदि ने विचार व्यक्त किए सभी सदस्यों ने परस्पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव की बधाइयां आदान प्रदान कीं। बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद्र मोंगिया ने की और संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।

Post navigation

Previous: Bihar news -शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में 1971 में भारत-पाक युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
Next: Agra News: रास्ते के विवाद में दबंगो ने दो चचेरे भाइयों की गोलियां मारकर की हत्या

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.