Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज़ :  बृहद भारत के महानायक थे सरदार पटेल- अजय शर्मा

जनवाद टाइम्स 15 December 2021
संभल न्यूज़ :  बृहद भारत के महानायक थे सरदार पटेल- अजय शर्मा
Share News
       

भूपेन्द्र सिंह संवाददाता

संभल हिंदू जागृति मंच ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके विचार गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

संभल न्यूज़ :  बृहद भारत के महानायक थे सरदार पटेल- अजय शर्माबहजोई रोड पर स्थित सुभाष ट्रांसपोर्ट पर हिंदू जागृति मंच की विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और विचार व्यक्त किए। अपने विचार रखते हुए अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 565 रियासतों को भारत में विलय करके एक भारत श्रेष्ठ भारत और वृहद भारत का निर्माण किया। देश उनके अनुपम योगदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े अनेक मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई रहेगा। उन्होंने जिस प्रकार बृहद भारत का निर्माण किया वह हम सबके लिए सदैव ऊर्जा देता रहेगा और देश के लिए अपने को खपाने मिटाने की ज्योति कभी मंद नहीं पड़ने देगा। अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री थे। अपने मजबूत स्वभाव और कार्यों से लौह पुरुष कहलाए। 15 दिसंबर 1950 को उनका निधन हुआ। देश के उप प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत माता के सच्चे सपूत होना सिद्ध किया। उनकी पुण्यतिथि पर हम सब को उनके बनाए, बताए, और दिखाए रास्ते पर चलना होगा। तभी भारत माता विश्व गुरु का स्थान पा सकेंगी।

 

संभल न्यूज़ :  बृहद भारत के महानायक थे सरदार पटेल- अजय शर्माइस अवसर पर अजय कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, श्याम शरण शर्मा,, शलभ रस्तोगी, गणेश सिंह, मुन्ना सक्सेना आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता अरुण कुमार अग्रवाल ने की और संचालन सुभाष चंद्र मोगिया ने किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के प्रयोग का लगाया आरोप
Next: Etawah News: अमृत महोत्सव के तहत 51 कुंडीय सामूहिक यज्ञ और कन्या पूजन सम्पन्न हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.