Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Sambhal news: महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती मानव एकता दिवस के रूप में मनाई गई

जनवाद टाइम्स 26 May 2021
IMG-20210526-WA0064
Share News
       

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

सम्भल: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर करूणा के सागर व शांति के अग्रदूत महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती मानव एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

समिति के संरक्षक सलाहकार डॉ आनन्द कुमार सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती की शुरुआत भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक देवेन्द्र कुमार, संरक्षक डॉ.आनन्द कुमार सिंह प्रदेश महासचिव कुसुम ने पंचशील के साथ की।
समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध करूणा के सागर और शांति के अग्रदूत थे। जिन्होंने जीवन भर समाज में फैली सामाजिक कुरीतियो को दूर करके मानव को मानव से जोड़ने का कार्य किया। प्रदेश महाप्रबंधक रूबी ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध मानव के समान ही पशु पक्षियों से भी प्रेम करते थे। उनका कहना था कि मानव के समान ही पशु पक्षियों में भी जान होती है इसलिए पशु पक्षियों को को मारना और उनकी हत्या करना एक महापाप है।

कार्यक्रम प्रभारी कु.विदुषी सिंह ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध ने मानव को मानव से जोड़ने के लिए विना जाति भेद भाव वाले बौद्ध धर्म की स्थापना की जो कुछ ही दिनों में भारत से नेपाल, चीन, जापान, थाईलैण्ड, समेत संसार के अनेक देशों में फेल गया। स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक देवेन्द्र कुमार ने महात्मा गौतम बुद्ध के सिद्धांतों और पंचशील पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ आनन्द कुमार सिंह ने बौद्ध धर्म और उनका दर्शन विषय पर विस्तार से बताया। मंडलाध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध सभी मानव को एक समान मानते थे। उनकी द्वष्टि में कोई भी इंसान छोटा या बड़ा नही बल्कि सभी बराबर है। महात्मा गौतम बुद्ध ने मानव को मानवता का संदेश दिया कि जीवो पर दया करो। बैठक में डॉ रंजना सिंह, कु.चिंकी दिवाकर, कु.उपासना शर्मा, कु. कुसुम ,कु. विदुषी सिंह कु . रूबी आदि ने भाग लिया।

Post navigation

Previous: Agra News: अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 12 लोगों को भेजा जेल
Next: मेरठ न्यूज़: राशन, सब्जी, दूध की दुकानों में उमड़ी भारी भीड़।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.