Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज़: हिंदू जागृति मंच के अरुण अग्रवाल जिला अध्यक्ष और विकास वर्मा बने जिला महामंत्री

जनवाद टाइम्स 13 January 2022
संभल न्यूज़: हिंदू जागृति मंच के अरुण अग्रवाल जिला अध्यक्ष और विकास वर्मा बने जिला महामंत्री
Share News
       

भूपेन्द्र सिंह संवाददाता

संभल:हिंदू जागृति मंच की साधारण बैठक में अरुण कुमार अग्रवाल को जिला अध्यक्ष तो विकास कुमार वर्मा को जिला महामंत्री तथा शलभ रस्तोगी को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। बधाइयां देकर मुंह मीठा भी कराया गया।

संभल न्यूज़: हिंदू जागृति मंच के अरुण अग्रवाल जिला अध्यक्ष और विकास वर्मा बने जिला महामंत्री

नगर के शिवाजी चौक में स्थित इंडियन स्कॉलर एकेडमी में आयोजित हिंदू जागृति मंच की साधारण सभा में संभल जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष की विधिवत घोषणा की गई।

संभल न्यूज़: हिंदू जागृति मंच के अरुण अग्रवाल जिला अध्यक्ष और विकास वर्मा बने जिला महामंत्री

मंडल महामंत्री अजय गुप्ता सर्राफ ने जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठन की आवश्यकता और उद्देश्य बताते हुए कहा कि हिंदू जागृति मंच ने अनेक नए आयामों द्वारा समाज, नगर एवं राष्ट्र की सेवा की है। ऐसा समाज, धर्म और राष्ट्र जागरण जनपद क्षेत्र में भी विधिवत किया जा सके। इसके लिए उन्होंने जिला कार्यकारिणी गठन के लिए नाम प्रस्तावित किए। सर्वसम्मति से विचार-विमर्श हुआ। बिना किसी संशोधन अथवा टीका टिप्पणी के संगठन के द्वारा सर्वाधिकार प्राप्त सुबोध कुमार गुप्ता ने करतल ध्वनि के बीच विधिवत घोषणा की। जिसके अनुसार नगर के समाजसेवी और धर्म प्रेमी अरुण कुमार अग्रवाल को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा तो वहीं निजी संस्था में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत विकास कुमार वर्मा को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा। साथ ही शिक्षक के रूप में जन सेवा करने वाले शलभ रस्तोगी को जिला कोषाध्यक्ष के दायित्व की घोषणा की। इस घोषणा का सभी उपस्थित समाज और संगठन के सदस्यों ने स्वागत किया। अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त तीनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया, अभिनंदन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री विकास कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शलभ रस्तोगी ने तन- मन- धन एवं समय देकर संगठन को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया। जिसके तहत ग्रामीण अंचल में हिंदू जागृति मंच का गठन करने की घोषणा की। बताते चलें की उपरोक्त तीनों पदों पर नियुक्त पदाधिकारी हिंदू जागृति मंच के लंबे समय से सच्चे सिपाही रहे हैं और हिंदू जागृति मंच के माध्यम से आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, सामाजिक गतिविधियां चलाते हुए समाज को समर्पित रहे हैं। परिणाम स्वरूप आज जिले की कमान सौंप दी गई। इस अवसर पर अरविंद शंकर शुक्ला ने कहा कि हिंदू जागृति मंच महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि, बलिदान दिवस, सांस्कृतिक पर्व एवं विशेष दिवस मना कर उनका सार्थक संदेश समाज तक पहुंचाता है। आज के परिवेश में यह बहुत बड़ी और अच्छी बात है। इसके लिए हिंदू जागृति मंच को बधाई। विष्णु कुमार ने हिंदू जागृति मंच की शान में स्वरचित काव्य पाठ किया तो ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने राष्ट्रभक्ति गीत से सभी को ताली बजाने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर मनमोहन गुप्ता, दुष्यंत मिश्रा, अमित शुक्ला, अतुल कुमार शर्मा, हेमंत वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार शर्मा, नमन रस्तोगी, वैभव गुप्ता, शिवम राष्ट्रवादी आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीकेश कुमार शर्मा ने की तथा संचालन नवनीत कुमार ने किया।

Post navigation

Previous: संभल न्यूज़:कड़ाके की सर्दी में आम आदमी का घर से निकलना हुआ दुश्वार
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारियों ने विश्व शांति के लिए किया महामृत्युंजय का जाप एवं हवन 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.