Sambhal News: आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव निकलने से थाना हयातनगर 48 घंटे के लिए बंद

IMG-20210418-WA0038
Share News

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल/ हयातनगर: आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से अगले 48 घंटों तक थाने के कामकाज के लिए हयात नगर थाने का कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया है। थाने का सारा कामकाज 48 घंटे तक हयातनगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सराय तरीन के इंचार्ज स्वयं देखेंगे। सूत्रों के अनुसार हयात नगर थाने में कार्यरत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के बाद पॉजिटिव निकले जिससे थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाने का कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया गया, थाने के बाहर बोर्ड लगा दिया गया है उधर हयात नगर थाने में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव निकलने पर थाने के कामकाज को 48 घंटों के लिए रोक लगा दी गई है। इसके अलावा थाना हयातनगर का अब सारा कामकाज कोरोना के कारण थाना हयातनगर से ना होकर पुलिस चौकी सराय तरीन से किया जाएगा।

You may have missed