Etawah News: बिजली के तार से निकली चिंगारी, गेहूं की दो बीघा फसल जलकर राख।

IMG_20210418_190219
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर बलरई क्षेत्र के बाऊथ गांव में शनिवार सुबह बिजली के तार से उठी चिंगारी ने गेहूं की पकी फसल को अपनी चपेट में ले लिया. इस अग्निकांड में करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं आग लगने की सूचना से आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने गांव से दौड़ कर स्थानीय स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दो बीघा की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी. जनपद फिरोजाबाद के नगलाखंगर के ग्राम नगला जोर निवासी पीड़ित किसान रामौतार यादव ने बताया कि उन्होंने महंगे-खाद बीज डालकर दिन-रात आवारा पशुओं से फसल की रखवाली कर फसल को पकाव के अंतिम पड़ाव तक पहुंचाया था, लेकिन बिजली लाइन में हुए फॉल्ट से उठी चिंगारी ने पल भर में उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया।

You may have missed