Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Sambhal News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 12 April 2021
IMG-20210412-WA0030
Share News
       

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल। (हयातनगर)। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जयसवाल के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार सिंह व थाना प्रभारी हयात नगर सतेंद्र भड़ाना के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में हयातनगर थाना पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिल गई, जब पंचायत चुनाव में खपाने के लिए बनाये जा रहे, बड़ी मात्रा में हथियारों की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में बने तथा अधवने हथियारों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर हयातनगर बिजली घर से समशान घाट को जाने वाले रास्ते पर दाहिनी तरफ कोल्ड स्टोर से पहले एक निर्जन खंडहर में छापा मारा, तो वहां से अय्यूब पुत्र रहमतुल्लाह निवासी मोहल्ला नवाब खेल सराय तरीन थाना हयातनगर तथा इकाब पुत्र याकूब निवासी ग्राम चपतियों की मढैया थाना हयातनगर को गिरफ्तार किया। यह दोनों पंचायत चुनाव में खपाने के लिए हथियारों का निर्माण कर रहे थे, इनके पास से काफी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण तथा एक बंदूक, कुल 12 बने व 8 अधवने तमंचे कुल 30 जिंदा कारतूस,10 खोखा कारतूस, अवैध शस्त्र बनाने के अन्य सामान बरामद हुआ। अवैध शस्त्र बनने की स्प्रिंग व ट्रेगर 14 वर्मे लोहे के छोटे व बड़े अलग-अलग बोर के 6 चाप लकड़ी की छोटी बड़ी व शस्त्र बनाने के उपकरण जिसमें लोहे की दो पत्ती छोटी और बड़ी व लोहे का गुटखा व 02 आरी छह व्लेट छोटे-बड़े 5 नाल 12बोर, बोर नापने के दो प्रकार छोटे बड़े 01 लोहे का ठिया,02 रेती 01टिकोरा छोटा लगभग100 ग्राम किल लोहा ,250 ग्राम रीपिड झंड वाले दो प्लास 02 पेचकस छोटे बड़े, 3 छेनी लोहे की छोटी बड़ी, 01धोकनी लोहा,एक वेट्री व 01लेड लाइट डोरी,01 बोतल में काला तेल करीब 01 लीटर लगभग 03 किलो कोयला कच्चा एक बोतल में मिट्टी का तेल 2 लीटर, एक बाल्टी प्लास्टिक रस्सी से बंधी हुई। एक सिकंजा लोहा का बाक तथा 03 माचिस बीड़ी के दो मंडल 502, पानी की बोतल प्लास्टिक के गिलास पांच बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक अमित कुमार ,कॉन्स्टेबल श्याम चौधरी, कॉन्स्टेबल आकाश जुरैल, आशीष कुमार, दिनेश कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: हज़रत मौलाना वली रहमानी साहब के लिए तज़ियाती कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Next: Bihar News: महात्मा ज्योतिराव फुले की 194वी जयंती बड़े हषोल्लास के साथ मनाई गई।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.