Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News: हज़रत मौलाना वली रहमानी साहब के लिए तज़ियाती कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

जनवाद टाइम्स 12 April 2021
IMG-20210412-WA0028
Share News
       

मंटू राय संवाददाता

अररिया – ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के महासचिव और इमारते शरिया बिहार उड़ीसा झारखंड के सदर हज़रत मौलाना मुहम्मद वली रहमानी के निधन पर मदरसा हबीबीया तालीमुल कुरआन महिषाकोल के प्रांगण में ताज़याती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए मदरसा सदर मोहम्मद अवेश यासीन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश की समस्याओं को हल करने और शिक्षा के प्रचार-प्रसार में मौलाना की सेवाएं अद्वितीय हैं।श्री यासीन ने कहा कि मौलाना रहमानी के द्वारा किए गए क्रियाकलापों को हर पल याद किया जाएगा और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करना हम सब की जिम्मेदारी है। उनकी मृत्यु से जो क्षति हुई है उसका पूर्ति संभव नहीं है ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अररिया जिला इमारते शरिया के मुख्य क़ाज़ी हज़रत मौलाना अतीकुल्लाह रहमानी साहब ने दुआ की। हज़रत अतीकुल्लाह रहमानी ने संबोधन करते हुए बताया कि वली रहमानी ने 1996 में शैक्षिक और कल्याणकारी सेवाओं के लिए मुंगेर (बिहार) में रहमानी फाउंडेशन की स्थापना की और कमजोर वर्ग के छात्रों को आईआईटी-जेईई की तैयारी में मदद करने के लिए 2008 में रहमानी-30 की शुरूआत की। वर्तमान में रहमानी प्रोग्राम आफ एक्सीलेंस से फायदा उठा कर सेंकड़ों बच्चे इंजीनियरिंग, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंसी आदि के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे हैं।

इस मौके पर युवा समाजिक कार्यकर्ता फैसल जावेद यासीन ने संबोधन करते हुए कहा कि मौलाना वली रहमानी साहब के समाजिक ख़िदमात को भुलाया नहीं जा सकता है उनके द्वारा स्थापित रहमानी-30 का ही देन है कि अररिया जिला के सुदृढ़ गांव महिषाकोल का दो छात्र आसानी से लाभान्वित होकर आईआईटी कर सका है।
इस मौके पर मौलाना दाऊद, आफताब फिरोज़, मौलाना इमरान, मौलाना रिज़वान, मास्टर नसीम, जाहिद अनवर, मोहम्मद हासिम, मौलाना तबरेज़,मो शोएब आलम, मुफ्ती मुर्तजा, अब्दुल बारीक,ऐस नोमानी, मनौव्वर हुसैन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News: सहदेई बुज़ुर्ग के सुलतानपुर पंचायत में स्वास्थ्य परामर्शी की बैठक की गई।
Next: Sambhal News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.