Agra News :यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आगरा में जोरदार स्वागत, सरकार पर साधा निशाना

IMG-20260701-WA0018
Share News

आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी और वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम का बुधवार को आगरा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नई दिल्ली से अपने प्रथम उत्तर प्रदेश दौरे पर निकले गौतम का मथुरा होते हुए आगरा के रहनकलां टोल प्लाजा पर जोरदार अभिनंदन हुआ।

यह स्वागत कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “राजेंद्र पाल गौतम जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

IMG 20260701 WA0018

मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कुशासन व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को हत्यारा बना दिया गया है और दलितों, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

उन्होंने धार्मिक मुद्दों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। साथ ही उन्होंने सरकार पर राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि “ये लोग चंदा ही नहीं, विधायक और सांसद भी चुरा लेते हैं।”

गौतम ने यह भी कहा कि हाल ही में कांग्रेस के नौ नेताओं को नजरबंद किया जाना इस बात का संकेत है कि सरकार घबराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनावों में इसका असर दिखाई देगा।

IMG 20260701 WA0019

वहीं, नम्रता दान ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी एक ऐसे प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान मिले।

इस मौके पर आगरा महानगर अध्यक्ष अमित सिंह दिवाकर, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी जैन, मनोज बोहरा, शानू खान, उमेश जोशी, शीनू खान, शैफ खान, रफीक उर्फ बिट्टा, शब्बू खान वारसी, जीशान खान, संदीप पांडेय और नासिर जलील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News