Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

IMG-20260630-WA0012
Share News

राजापाकर, वैशाली

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस परिसर में भूतपूर्व सैनिक एवं समाजसेवी स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

IMG 20260630 WA0011 scaled

वक्ताओं ने स्वर्गीय चौहान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मृदुभाषी, सरल और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। भारतीय सेना में वर्ष 1974 से 1994 तक अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने समाजसेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा प्रेरणादायक रही। 30 जून 2016 को एक सड़क दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया था।

इस अवसर पर स्वर्गीय चौहान के बड़े पुत्र एवं न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में मैट्रिक परीक्षा के 37 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के 30, कुल 67 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी गौरव कुमार, युवा समाजसेवी अनिल कुमार, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मंजे लाल राय, पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद राय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष वर्मा, कमलनाथ चौहान, बजरंग प्रसाद सिंह, गुड्डू सिंह, माधो सिंह, सुनील कुमार, पशुपतिनाथ सिंह, राम प्रवेश राय, अशोक राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद चौहान के आदर्श जीवन, समाजसेवा और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Trending News